(दिलीप कुमार शर्मा)- JP NADDA VISIT HIMACHAL PRADESH- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा किया। दौरें के दौरान केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश का मंडी और कुल्लू सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से हिमाचल पहुंचे प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बाढ़ से हिमाचल प्रदेश में कितना नुकसान हुआ है। जेपी नड्डा ने कहा कि- केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही आपदा में प्रभावित स्थान को देखने और नुकसान को जानने यहां आए हैं। इस आपदा के समय केंद्र सरकार प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है। राहत कार्य के लिए NDRF की 13 टीमों को तैनात किया है। राहत और पुनर्वास के लिए जो भी आवश्यक होगा वह केंद्र सरकार करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री से 9 जुलाई को गृह मंत्री, 11 जुलाई को प्रधानमंत्री ने और मैंने भी बात की है।
कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि, पार्वती घाटी में कसोल से 4-5 किमी पहले सुमारोपा तक मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल हो गई है। कसोल/मणिकरण के लिए सड़क कल तक बहाल होने की उम्मीद है। घाटी में पुलगा, तुल्गा, रशोल और तोश जैसी जगहों पर हर कोई सुरक्षित है।”हमारा राहत और बचाव कार्य पूरे जिले में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, बाढ़ से लगभग 1800 से अधिक ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिनमें से 50% बिजली विभाग द्वारा बहाल कर दिए गए हैं। कंडी-कटौला रोड के माध्यम से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खंड का सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है। गुरुवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचायी गयी। ब्यास नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी होने के बाद पंचवक्त्र मंदिर से पानी बाहर निकला, जिसका आज ड्रोन से वीडियो लिया गया। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, जिससे लोगों को समय रहते सहायता प्रदान किया जा सके।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया- गुरुवार हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तथा हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया। हिमाचल प्रदेश में बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है जिससे मदद की ज्यादा जरूरत पड़ेगी, जिसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद देने का भरोसा दिया तथा एनडीआरफ की टीम भी हिमाचल प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए लगी हुई है| राजधानी समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ की समस्या बनी हुई है जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है, कई लोग घायल हो गए हैं, कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है।
Read also-फ्रांस पहुंचे PM मोदी, रक्षा-रणनीतिक और द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती पर होगा फोकस
15 और 16 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की सहायता के लिए 180 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है जिसका का पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आभार जताया है।
मौसम विभाग ने आज मेघालय, सिक्किम, असम, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बताई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

