BJP: बिहार के चुनाव प्रचार में उतरे पीएम मोदी ने कर्पूरी ग्राम से किया चुनावी कैंपेन का आगाज

BJP

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए के प्रचार अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान पर पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके परिवार से मुलाकात की और फिर समस्तीपुर एयरपोर्ट ग्राउंड पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। BJP:

Read Also- Delhi: जेएनयू छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को, इस दिन आएंगे नतीजे

कर्पूरी ग्राम, जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था। पीएम मोदी ने आज यहां पहुंचकर सबसे पहले कर्पूरी जी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के पैतृक निवास पर फूल अर्पित कर कहा, “कर्पूरी बाबू की विरासत को कोई सोशल मीडिया टीम नहीं बना सकती। यह बिहार की जनता ने बनाया है। हम उनकी सामाजिक न्याय की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं जो पिछड़ों, दलितों और महादलितों के उत्थान के लिए है।” BJP:

पीएम ने इसके बाद समस्तीपुर एयरपोर्ट ग्राउंड पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।पीएम ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर बिहार की आत्मा हैं। उनकी सामाजिक न्याय की लड़ाई को एनडीए ने सम्मान दिया, जबकि विपक्ष सिर्फ उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य एनडीए नेता भी मंच पर मौजूद रहे, जिससे रैली में जोश और उत्साह का माहौल थाजनसभा में पीएम मोदी ने विपक्षी महागठबंधन, खासकर आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी ने कहा, “जंगल राज के ठेकेदार आज कर्पूरी जी की विरासत पर डाका डालना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को लूटा, घोटालों में डुबोया और युवाओं का भविष्य छीना।“BJP:

Read Also- Bihar: PM मोदी ने समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी

पीएम ने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं – 4G कनेक्टिविटी, नए हाईवे, और किसानों के लिए केंद्र की योजनाएं। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया कि बिहार के युवाओं के लिए नई स्किल यूनिवर्सिटी और रोजगार के अवसर लाए जाएंगे।रैली में हजारों की भीड़ जुटी, और पीएम के भाषण ने बिहार के मतदाताओं में नई ऊर्जा भरी। पीएम ने कहा, “2025 का यह चुनाव बिहार के भविष्य का फैसला करेगा। एनडीए के साथ बिहार सशक्त बनेगा।“BJP:

रैली में मौजूद लोगों का कहना है कि पीएम का यह दौरा बिहार के पिछड़े इलाकों को मजबूत संदेश दे रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा, “मोदी जी ने कर्पूरी बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।रैली के बाद पीएम बेगूसराय भी पहुंचे, जहां दोपहर 2 बजे दूसरी सभा हुई। यहां भी पीएम ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया।वहीं, विपक्ष ने पलटवार करते हुए इसे “जुमलेबाजी” करार दिया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी बिहार को सिर्फ वादे दे रहे हैं, जबकि हमारी सरकार ने रोजगार दिया।बहरहाल बिहार का चुनावी रण अब और गर्म होने वाला है। बिहार चुनाव में पीएम मोदी का आज का कैपेन सिर्फ शुरुआत मानी जा रही है।पीएम मोदी की अगली चुनावी रैलियां 30 अक्टूबर से शुरू होंगी।BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *