Delhi: जेएनयू छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को, इस दिन आएंगे नतीजे

Delhi:

Delhi: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव चार नवंबर को होंगे और नतीजे छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रदर्शन और उसमें संशोधन के साथ सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शुरू होगी।Delhi:

Read Also: दिल्ली: रणहौला में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पकड़े गए तीन नाबालिग

इस चुनाव प्रचार अभियान में 29 से 31 अक्टूबर तक स्कूलों की आम सभा (जीबीएम) और एक नवंबर को विश्वविद्यालय की आम सभा (यूजीबीएम) होगी। बहुप्रतीक्षित अध्यक्षीय बहस दो नवंबर को होगी।इस महीने की शुरुआत में विश्वविद्यालय ने चुनावों के संचालन की निगरानी और किसी भी विवाद से निपटने के लिए एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया था।Delhi:

Read Also: दिल्ली: रणहौला में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पकड़े गए तीन नाबालिग

पिछले साल वामपंथी समूहों ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की थी, जबकि एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद हासिल किया था, जो लगभग एक दशक में उसकी पहली जीत थी। शेड्यूल के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 अक्तूबर चलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *