महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Maharashtra Assembly Elections: BJP releases first list of candidates for 99 seats in Maharashtra Assembly elections

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए bjp ने पहली सूची जारी कर दी है जिसमें bjp ने 99 उम्मीदवारों का ऐलान किया है और इस लिस्ट में उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनकी पारंपरिक नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से ही मैदान में उतारा गया है।

 Read Also: BJP के पूर्व मंत्री पर भड़के अशोक अरोड़ा बोले- थानेसर के पूर्व विधायक सुभाष सुधा कौन होते है

बता दें कि इस लिस्ट में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार का नाम भी शामिल हैं। इन्हें वांड्रे पश्चिम सीट से मैदान में उतारा गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कंकावली से मैदान में उतारा गया है, इस सीट से वे अभी मौजूदा विधायक हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोथरुड से और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्री जया चव्हाण को भोकर से मैदान में उतारा है।

 Read Also: पुलिस ने लद्दाख भवन के बाहर सोनम वांगचुक के समर्थकों को हिरासत में लिया

इसके साथ ही आपको बता दें कि बीजेपी राज्य में करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन अभी सीटों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ बातचीत कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *