बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय में मनाई रविदास जयंती

Ravidas Jayanti :संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 648वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको पुनः स्मरण किया।

Read also-PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांस के मारसे में प्रवासी भारतीयों का किया स्वागत

इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। लाल सिंह आर्य जी ने संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी लगातार संत रविदास जी के बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं और उनको द्वारा दिखाए गए सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर लाल सिंह आर्य जी ने समस्त देशवासियों की संत शिरोमणि रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।भारतीय जनता पार्टी अ. जा. मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *