हेमा मालिनी को लेकर रणदीप सुरजेवाला के बयान पर मचा सियासी घमासान, BJP हुई कांग्रेस पर हमलावर

लोकसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हेमा मालिनी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के आपत्तिजनक बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। BJP नेता लगातार कांग्रेस पर हमला बोलने में लगे हुए हैं।

हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से BJP की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये कांग्रेस और कांग्रेस की  मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे बेलगाम नेता कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता तक बनाए हुए हैं, कांग्रेस की यही संस्कृति और संस्कार हैं।

Read Also: Politics: राहुल गांधी ने किया है संविधान की शपथ का उल्लंघन- स्मृति ईरानी

असीम गोयल ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कांग्रेस अपनी आवाज बनाकर लोगों में भेज रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा वो प्रियंका गांधी जो “बेटी हूं लड़ सकती हूं” का नारा देती हैं वो भी इस पर पूरी तरह से चुप हैं उन्हें ऐसे नेताओं को घर बिठाना चाहिए और दिखाना चाहिए कि कांग्रेस महिलाओं के साथ है। वहीं उन्होंने महिला आयोग से भी रणदीप सुरजेवाला के बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर का ये आपत्तिजनक टिप्पणी

हरियाणा के कैथल में INDI गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि “हम लोगों को सांसद और विधायक आप इसलिए बनाते हैं जिससे हम जनता की आवाज संसद में उठा सकें। कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं…कोई फिल्म स्टार तो हैं नहीं…हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेंद्र के यहां शादी कर रखी है जोकि बहू हैं हमारी।”

Read Also: Congress को बड़ा झटका-लोकसभा चुनाव से पहले Gourav Vallabh ने थामा BJP का दामन

हेमा मालिनी ने दी रणदीप सुरजेवाला के बयान पर ये प्रतिक्रिया

रणदीप सुरजेवाला के इस बयान पर हेमा मालिनी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें करने दीजिए जो करना है, मैंने अपना काम किया है और जनता मेरे साथ है। उनकी टिप्पणी से क्या होगा ? मुझे फर्क नहीं पड़ता, विपक्ष का काम बयानबाजी करना है, वो हमारे लिए अच्छी बात तो करेंगे नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *