गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, लोको पायलट हुआ घायल

Punjab

पंजाब(Punjab) के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के एक हिस्से पर हुए मामूली विस्फोट में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया, जबकि ट्रेन के इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है। स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी है।

Read Also: अभिनेता नील नितिन मुकेश ने ‘बॉर्डर 2’ की तारीफ में कहा- क्या शानदार फिल्म है!

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे हुई जब मालगाड़ी सरहिंद स्टेशन से चार-पांच किलोमीटर दूर स्थित खानपुर गांव के पास से गुजर रही थी। ये रेलवे ट्रैक विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नानक सिंह ने कहा, ‘‘बीती रात एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली थी। कई जांच दल मौके पर पहुंच चुके हैं और अलग-अलग एजेंसियों के बीच समन्वय किया जा रहा है। हम अपनी विशेष टीम भेजने वालीं अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं।” Punjab

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘लोको पायलट के चेहरे पर मामूली चोट आई है और वह खतरे से बाहर है। ट्रेन के इंजन को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक को भी गंभीर क्षति नहीं पहुंची है और जल्द ही उसे ट्रेनों के संचालन के लिए बहाल कर दिया जाएगा। Punjab

डीआईजी ने भरोसा जताया कि मामले में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा। विस्फोट की प्रकृति के बारे में पूछे जाने पर डीआईजी ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Read Also: Uniform Scam: वर्दी घोटाला मामले में CM धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

उन्होंने इसे “मामूली विस्फोट” और “आपराधिक गतिविधि” बताते हुए कहा कि यह कुछ असामाजिक तत्वों की हरकत प्रतीत होती है। आतंकी पहलू से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस स्तर पर ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। जांच आगे बढ़ने पर ही यह स्पष्ट होगा कि इसे किसने अंजाम दिया, इसके पीछे क्या कारण था और क्या मकसद रहा। Punjab

इस बीच, विस्फोट के बाद खानपुर गांव में दहशत का माहौल है। एक ग्रामीण ने दावा किया कि शुक्रवार रात पूरे गांव तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। वहीं राजकीय रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 150 (जानबूझकर ट्रेन को नुकसान पहुंचाना या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। Punjab

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *