Tamil Nadu: TVK विधायक प्रभाकर सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

Tamil Nadu: TVK विधायक जेसीडी प्रभाकर मंगलवार को सर्वसम्मति से तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। मुख्यमंत्री विजय और विपक्षी दलों के बीच बनी लंबी सहमति के बाद, प्रभाकर के नाम पर सदन के सभी सदस्यों ने मुहर लगाई।

आपको बता दें, मंगलवार को तमिलनाडु की राजनीति में तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) के विधायक जेसीडी प्रभाकर को सर्वसम्मति से तमिलनाडु विधानसभा का नया अध्यक्ष (स्पीकर) चुन लिया गया है। CM विजय थलापति और विपक्षी दलों के बीच बनी सहमति के बाद, प्रभाकर के नाम पर सदन के सभी सदस्यों ने मुहर लगाई। यह घटनाक्रम न केवल TVK के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि राज्य की संसदीय परंपरा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच दिखने वाले विरले तालमेल का प्रतीक भी है।

Read Also: भीषण गर्मी और मौसम के बदलते मिजाज के बीच कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल ? जानिए

पार्टी के संस्थापक और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ प्रभाकर ने विधानसभा के प्रधान सचिव के. श्रीनिवासन को अपने कागजात सौंपे। 73 साल के ये नेता चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। इसके अलावा, तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) के थुरैयूर से विधायक एम. रविशंकर भी मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *