Bollywood: पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता असरानी, सांताक्रूज में हुआ अंतिम संस्कार

Bollywood: शोले में सनकी जेलर की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले और अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता असरानी का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके मैनेजर ने ये जानकारी दी। उनकी उम्र 84 साल थी। पांच दशकों से ज्यादा समय तक कई फिल्मों में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें असरानी के नाम से जाना जाता था।Bollywood:

Read Also-Crime News: झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेस्टोरेंट मालिक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उनको “शोले”, “नमक हराम” और “गुड्डी” में उनके किरदारों के लिए खूब तारीफ मिली।उनका निधन सोमवार को दोपहर में हुआ। चार दिन पहले उन्हें जुहू में भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Bollywood:

Read Also- Delhi: पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षा मंत्री बोले- नक्सलवाद समस्या जल्द ही इतिहास बन जाएगी

असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने पीटीआई को बताया, “वह थोड़े अस्वस्थ थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज दोपहर 3:00 बजे उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने हमें बताया कि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था।”उनका डायलॉग, “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं” आज तक मशहूर है।उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में “बावर्ची”, “गोलमाल”, “हेराफेरी”, “चुप चुप के”, “हलचल”, “दीवाने हुए पागल”, “वेलकम” शामिल हैं।आज शाम सांताक्रूज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *