Bollywood: अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 236.7 करोड़ की कमाई की

Bollywood:

Bollywood: मेगा पावर स्टार रामचरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।Bollywood:

उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।वृद्धि सिनेमाज प्रोडक्शन बैनर ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी साझा की। फिल्म ने 135.36 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और अगले दिनों में क्रमशः 46.44 करोड़ रुपये और 54.66 करोड़ रुपये कमाए।Bollywood

Read Also- Karnataka: CM बनने के बाद डी.के. शिवकुमार ने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा का किया दौरा

फिल्म का कुल कलेक्शन 236.7 करोड़ रुपये हो गया है। कैप्शन में लिखा था, “बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI को कोई रोक नहीं सकता। #Peddi ने तीन दिनों में दुनिया भर में कुल 236.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी अपनी टिकट बुक करें! https://linktr.ee/PEDDITickets. #PEDDI अभी सिनेमाघरों में।”Bollywood

Read Also- डीएमके ने बिजली कटौती के आरोपों को लेकर टीवीके विधायक पल्लवी को भेजा मानहानि नोटिस, गरमाई सियासत

फिल्म 1980 के दशक की ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘पेद्दी’ में एक निचली जाति के ग्रामीण के संघर्ष और यात्रा को दिखाया गया है, जो अपने समुदाय को पहचान और सम्मान दिलाने के लिए कुश्ती का सहारा लेता है।फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले सह-निर्माण किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है। Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *