Ranchi: झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बना रोजगार मेला, 125 युवकों को मिला…

Ranchi: रांची के आईटीआई हेहल परिसर में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। राज्य के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में कई युवाओं को नौकरी का अवसर मिला। Ranchi:

Read Also: Delhi News: पालम में भीषण आग… 6 लोगों की मौत, CM रेखा ने दी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इस रोजगार मेले में 18 कंपनियां शामिल हुई थीं। यहां आए अभ्यर्थियों ने अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया। मेले में शामिल 825 युवाओं में से 125 को मौके पर ही नौकरी का ऑफर लेटर मिल गया।झारखंड में साल 2025-26 के दौरान चार रोजगार मेला और 21 भर्ती कैंपों का आयोजन किया गया। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक राज्य भर में 14,748 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरियां मिलीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के सभी युवाओं के रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। Ranchi: 

Read Also: पुरुष हॉकी विश्व कप में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें

रांची के ITI हेहल में आयोजित रोजगार मेले में शामिल प्रेमसंस मोटर उद्योग लिमिटेड के पास 70 से ज्यादा आवेदन आए।राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए हजारीबाग में 16 और 17 मार्च को भर्ती कैंप, जबकि गुमला और सिमडेगा में 17 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है।Ranchi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *