Bollywood: 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में रजनीकांत हुए सम्मानित

Bollywood:  56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के पुरस्कार समारोह में, दिग्गज अभिनेता रजनीकांत शाम के मुख्य आकर्षण रहे। उन्हें इस अवसर पर सिनेमा में उनके 50 उल्लेखनीय वर्षों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट फिल्मों के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन और सिल्वर पीकॉक पुरस्कारों के साथ-साथ उत्कृष्ट फिल्मों के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समापन समारोह में सिनेमाई उत्कृष्टता का महोत्सव मनाया गया और साथ ही फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों के योगदान को श्रद्धांजलि दी गई।”Bollywood: 

Read also- Bollywood: रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, एनिवर्सरी पर कपल ने दी गुड न्यूज

मा में उनके 50 वर्ष के उत्कृष्ट योगदान के लिए गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन द्वारा सम्मानित किया गया।सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू और अभिनेता रणवीर सिंह ने महान अभिनेता  रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान और भारतीय सिनेमा में 50 स्वर्ण जयंती वर्ष पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया।एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने आईएफएफआई समापन समारोह में “सेफ हाउस” फिल्म के लिए एरिक स्वेन्सन को आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक प्रदान किया। Bollywood: 

Read also- Crime News: गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट के…

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू और इस महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर और आईसी जूरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहरा ने आईएफएफआई समापन समारोह में फिल्म “ए पोएट” के लिए उबेइमार रियोस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया।समापन समारोह में हेसम फरहमंद को फिल्म “माई डॉटर्स हेयर” के लिए और टोनीस पिल को फिल्म “फ्रैंक” के लिए निर्देशक के तौर पर सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म का संयुक्त पुरस्कार प्रदान किया। Bollywood: 

समापन समारोह में फिल्म “गोंधल” के लिए संतोष दावखर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया।समापन समारोह में फिल्म “माई फादर्स शैडो” के लिए अकिनोला डेविस जूनियर को विशेष जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया।समापन समारोह में फिल्म “स्किन ऑफ यूथ” के लिए निर्देशक ऐश मेफेयर और अभिनेत्री ट्रान क्वान को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार प्रदान किया गया।संतोष दावखर को उनकी मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ के लिए 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का रजत मयूर पुरस्कार प्रदान किया गया।यह पुरस्कार ‘गोंधळ’ को 56वें इफ्फी  के परिभाषित कलात्मक कृतियों में से एक के रूप में स्थापित करता है। यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र में आनुष्ठानिक गोंधळ नृत्य संगीत के आधी रात के समारोह की पृष्ठभूमि पर आधारित है। Bollywood: 

आनंद तिवारी को “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” के लिए सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।गोवा के लुभावने तटों में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाला 56वाँ संस्करण भाषाओं, शैलियों, नवोन्मेष  और आवाज़ों का एक शानदार समारोह रहा है। यह विश्व मंच पर भारत की रचनात्मक प्रतिभा का एक गहन उत्सव है।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *