Bollywood: धूमधाम से संपन्न हुई विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी, स्टार्स ने लुटाया प्यार

Bollywood: विक्की कौशल, कृति सेनन और सामंथा रुथ प्रभु समेत कई फिल्मी सितारों ने नवविवाहित जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दीं।रश्मिका और विजय गुरुवार को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे। 2025 की ड्रामा फिल्म “छावा” में रश्मिका के साथ काम करने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बधाई हो @rashmika_mandanna और @thedeverakonda !!! भगवान आप दोनों को प्यार, खुशी और आनंद से भरी जिंदगी दें।” Bollywood: 

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका के साथ काम करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने एक प्यारा नोट लिखा।उन्होंने लिखा, “उफ्फ… इस फ्रेम में इतना प्यार और खुशहाली है। आप दोनों को बधाई!!! @rashmika_mandanna @thedeverakonda। आप लोगों को खूबसूरत यादों और प्यार से भरे जीवन की शुभकामनाएं!! राशू! मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरा प्यार.. तुम्हारी मुस्कान ने मुझे इमोशनल कर दिया। आप उन सबसे नेक दिल लोगों में से एक हैं जिनसे मैं मिली हूं और आप सारी खुशियों और उससे भी ज्यादा की हकदार हैं मेरी दोस्त।”Bollywood: 

सामंथा रूथ प्रभु ने कहा, “बधाई हो”। इसके अलावा कियारा आडवाणी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और लिखा, “बधाई हो @rashmika_mandanna और @thedeverakonda।”
वहीं, अभिनेत्री श्रीलीला ने कहा, “बधाई हो दोस्तों।”अभिनेता नानी ने भी अपने एक्स हैंडल पर दोनों की शादी की तस्वीरें शेयर की और लिखा, “इस खूबसूरत जोड़े ढेर सारा प्यार और बधाई। प्यारे विजय और रश्मिका, आपको खूबसूरत और खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं।

“अभिनेत्री रकुल प्रीत ने लिखा, “आपका दिल हमेशा जुड़ा रहे और आपका घर शांति और खुशी से भरा रहे। @rashmika_mandanna और @thedevrakonda आप दोनों को शादी की बधाई।”विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पहली बार तेलुगु फिल्म “गीता गोविंदम” और “डियर कॉमरेड” में साथ काम किया था।शादी के लिए मंदाना ने पारंपरिक सोने के गहने के साथ लाल रंग की साड़ी चुनी और देवरकोंडा ने ऑफ-व्हाइट धोती और लाल शॉल पहनी।Bollywood: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *