दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी से मची अफरा तफरी

दिल्ली के डिफेंस कॉलोली स्थित द इंडियन स्कूल के अंदर एक धमकी भरा ईमेल आया कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है। इसके बाद आनन फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा जा रहा है।स्कूल के अंदर बम निरोधक टींम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की साइबर टीम ईमेल से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए जांच में जुटी है।

स्कूल के अंदर बम रखे जाने की घमकी वाला ईमेल आज सुबह 10 बजे के करीब मिला था। सूचना मिलने के बाद स्कूल को खाली करा दिया गया था जिसके बाद स्कूल की जांच की गई थी। इस दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि इस हरकत के पीछे स्कूल के कुछ शरारती बच्चों का हाथ हो सकता है।

Read also:पीएम मोदी ने दी राजस्थान को वंदे भारत की सौगात, जाने जयपुर से दिल्ली का किराया

पहली भी चुकी है ये घटना
यह घटना पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस स्कूल में ऐसी घटना पहली भी हो चुकी है।28 नंवबर 2022 को भी द इंडियन स्कूल में बम होने की सूचना से स्कूल का माहौल बिगड़ चुका था लेकिन बाद में छान बीन करने पर स्कूल में कोई बम नहीं मिला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *