Brazil Flood: ब्राजील में भीषण बाढ़ का कहर, 25 की दर्दनाक मौत, कई लापता

Brazil Flood: दक्षिण-पूर्व ब्राजील में आई भयंकर बाढ़ में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और मिनास गेरैस राज्य में दर्जनों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस इलाके में और बारिश होने की आशंका है। रियो डी जेनेरियो से लगभग 310 किलोमीटर उत्तर में जुइज डी फोरा और उबा शहरों में सोमवार को मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे लगभग 440 लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा। Brazil Flood: 

Read Also: MP को मिली बड़ी सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मिनास गेरैस के दमकल विभाग का कहना है कि वे सोमवार देर रात से लापता 43 लोगों की तलाश कर रहा है।विभाग द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जुइज डी फोरा और उबा में सड़कों पर पानी भरा हुआ देखा गया।अधिकारियों ने लोगों को उन इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है जहां भूस्खलन का खतरा हो सकता है।Brazil Flood:

Read Also: होलाष्टक के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान!

राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने दिया बड़ा बयान

ब्राजील की एक एजेंसी के अनुसार, जुइज डी फोरा की आबादी लगभग 5,60,000 है, जबकि पड़ोसी उबा में 1,07,000 के करीब लोग रहते हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर कहा कि सुरक्षा बल बचाव कार्य कर रहे हैं और बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद दी जा रही है।Brazil Flood:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *