BRICS: दिल्ली में ब्रिक्स समिट का समापन हुआ, पीएम मोदी ने समापन संबोधन दिया

BRICS:

BRICS: भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज समापन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने चीन को ब्रिक्स की अगली अध्यक्षता सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज भारत मंडपम में संपन्न हो गया है प्रधानमंत्री मोदी ने समापन संबोधन में कहा कि पिछले दो दिनों की चर्चाओं ने यह विश्वास और मजबूत किया है कि ब्रिक्स केवल देशों का समूह नहीं, बल्कि समाधानों का एक इकोसिस्टम है।BRICS

Read Also-PUNJAB: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी ने कहा कि, “हम उम्मीद करते हैं कि इस शिखर सम्मेलन में अपनाया गया न्यू दिल्ली घोषणापत्र हमारे साझा विजन और भविष्य के सहयोग को स्पष्ट दिशा देगा। हमें सभी परिणामों को समयबद्ध कार्रवाई और लास्ट-माइल इम्पैक्ट से जोड़ना होगा, ताकि ये फ्रेमवर्क सिर्फ फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि वास्तविक जीवन में असर पैदा करें।” पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है। दुनिया अब सिर्फ विचार और प्रतिबद्धताएं नहीं, ठोस परिणाम चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से ये अपेक्षाएं पूरी की जाएंगी।BRICS

Read Also-UP: मायावती का आकाश आनंद पर फिर हमला, बोलीं- मेरी बीमारी की झूठी खबर फैलाकर भ्रम पैदा किया

भारत की अध्यक्षता के चार स्तंभ—रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी—पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सदस्य देशों के सहयोग से साझा विजन को विन-विन सहयोग में बदला गया है। पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढ़ाने और प्रौद्योगिकी व क्रिटिकल मिनरल्स के हथियारीकरण से बचने की जरूरत पर भी बात की। समापन पर प्रधानमंत्री ने चीन को ब्रिक्स की अगली अध्यक्षता सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और सभी नेताओं व टीमों का आभार व्यक्त किया। वही न्यू दिल्ली घोषणापत्र में व्यापार, आतंकवाद, वैश्विक शासन सुधार, आपूर्ति श्रृंखला और सतत विकास जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है। ब्रिक्स अब चीन की अध्यक्षता में अगले शिखर सम्मेलन की तैयारी करेगा।BRICS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *