UP: बसपा सुप्रीमो ने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके निजी सचिव से फोन पर तबीयत के बारे में जानकारी ली और कॉल का जिक्र मायावती से न करने को कहा
News Desk: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि उनकी बीमारी को लेकर झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके आवास पर तैनात निजी सचिव आलोक कुमार को फोन किया था। मायावती के मुताबिक, फोन पर आकाश आनंद ने पूछा कि क्या बहनजी की तबीयत खराब है। इस पर आलोक कुमार ने उन्हें बताया कि मायावती पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने काम में लगी हुई हैं।UP
Read Also: UP: मायावती के बेहद करीब से सियासी दूरी तक पहुंचे अशोक सिद्धार्थ! समधी के रिश्ते के बाद क्यों बिगड़ी बात?
मायावती ने दावा किया कि बातचीत के दौरान आकाश आनंद ने उनके निजी सचिव से यह भी कहा कि उन्हें इस फोन के बारे में मायावती को जानकारी न दी जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस बातचीत के पीछे आकाश आनंद की मंशा सही थी या गलत, यह वह नहीं कह सकतीं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। मायावती का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी और परिवार के बीच आकाश आनंद की भूमिका को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।UP
Read Also: UP News: सपा की लाल टोपी से नीली टी-शर्ट तक, अखिलेश ने बताया नए ड्रेस कोड का पूरा सियासी मतलबUP
आकाश आनंद को लेकर बसपा में हाल के दिनों में कई बड़े फैसले हुए हैं। मायावती ने पहले उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया था और सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में रहने की बात कही थी। बाद में मायावती ने कहा था कि आकाश की जिम्मेदारियां तभी बहाल हो सकती हैं, जब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह अलग हो जाएं। अशोक सिद्धार्थ ने इसके बाद राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया, लेकिन मायावती ने बाद में आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह अलग करने की घोषणा कर दी। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ भी की और साझा घोषणापत्र में फिलिस्तीन तथा पहलगाम आतंकी हमले के उल्लेख को महत्वपूर्ण बताया।UP
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter UP

