CAA कानून देश के हित में नहीं है : CM अरविंद केजरीवाल

CAA

CAA: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देश में CAA कानून लागू कर दिया है जिसके बाद से विरोधी दलों के नेता लगातार BJP सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कोई CAA लागू होने से देश की सुरक्षा का हवाला दे रहा है तो कोई चुनावी खेल करार दे रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी CAA को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

CAA कानून देश के हित में नहीं है : CM अरविंद केजरीवाल

देश में CAA लागू होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से CM अरविंद केजरीवाल की ये बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका साफ कहना है कि CAA कानून देश के हित में नहीं है। केंद्र सरकार ने जो CAA का नोटिफिकेशन जारी किया है दस साल देश पर राज करने के बाद चुनाव के ठीक पहले इन लोगों को CAA की बात करनी पड़ रही है अगर दस साल में कुछ अच्छा काम कर लेते तो आज CAA की जगह अपने कामों पर वोट मांग रहे होते। आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी की है, कमरतोड़ महंगाई हो रही है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी का समाधान ढूंढने की बजाय CAA की बात कर रही है ये बड़ा दु:ख की बात है।

Read Also: Rajasthan Candidates List: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया ये बयान

CM केजरीवाल ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

इसके अलावा CM केजरीवाल का कहना है कि “CAA क़ानून लागू होने से भारी संख्या में पाकिस्तान और बांग्लादेश से लोग आकर हमारे देश में बसेंगे। उन्हें कहाँ बसाया जाएगा? क्या आप चाहेंगे कि आपके घर के सामने पाकिस्तान से आए लोग झुग्गी डालकर रहें? क्या आप सुरक्षित महसूस करेंगे? क़ानून व्यवस्था चरमरा जाएगी। और ये लोग कौन होंगे? देश की सुरक्षा का क्या होगा ?

Read Also: UP News: मुख्‍तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आजीवन कारावास- जुर्माना भी लगा

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *