सावधान! सर्दियों में क्यों बढ़ जाते है डिप्रेशन के मामले ? हेल्थ एक्सपर्ट ने कही ये बात

Health Information:

Health Information: दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों हल्की गुलाबी ठंड पड़ रही है। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन दिल्ली में अभी भी गुलाबी ठंड का दौर चल रहा है। यहां सुबह और शाम में लोगों को ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है। दिल्ली में सितंबर के पहले सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है।

Read also-लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुग्राम में 11वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डिसेबिलिटी एवं राष्‍ट्रीय एबिलिम्पिक्स प्रतियोगिता को किया संबोधित

सर्दी में बढ़ी ये परेशानी – सर्दी का मौसम उत्तर भारत में शुरू हो चुका है।ठंड बढ़ने के साथ ही धूप लोगों को धूप के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं। बहुत से लोगों को ठंड का मौसम अच्छा लगता है वहीं कई लोगों में ठंड़ के शुरु हो जाने अनेक प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। सर्दियों में ठंडा मौसम और दिन में कम रोशनी के कारण कुछ लोगों को सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) हो सकता है। इसे विंटर डिप्रेशन भी कहा जाता है। आमतौर पर इसके सभी लक्षण डिप्रेशन से मिलते जुलते हैं।

Read also-विश्व शतरंज चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर, गुकेश ने लिरेन पर बनाई बढ़त..ऐसा रहा मैच

WHO ने किया ये दावा- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार हर साल दुनियाभर में हर साल 30 करोड़ से अधिक लोग डिप्रेशन से पीड़ित थे। ये संख्या दुनिया की आबादी का 4.3% है।वहीं नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे 2015-16 के मुताबिक, भारत में लगभग 15% एडल्ट्स को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं थीं। यानी करीब 20 में से एक भारतीय डिप्रेशन से पीड़ित

प्रदूषण का दिखा असर-  दिल्ली में पिछले तीन दिनों से प्रदूषण में सुधार देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 217 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कारण भी लोगों में अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती है।

जानिए विंटर डिप्रेशन के बारे में – आपको बता दें  कि डिप्रेशन  भी एक प्रकार का  मेंटल हेल्थ इश्यू है, जो मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में होता है। डिप्रेशन के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन, आलस और तनाव जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यह ठंड के शुरुआती महीनों से लेेकर आखिर तक बने रह सकते हैं। विंटर डिप्रेशन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *