Weather: इन इलाकों में हो सकती है आज बारिश, जानें आने वाले दिनों पर इसका क्या पड़ेगा असर ?

Weather

Weather: आज मौसम  (Weather) का मिजाज बदला-बदला सा रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर घना कोहरे होने का अलर्ट जारी किया गया है। आज सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और आजमगढ़ समेत लगभग 40 जिलों में बारिश होने की आशंका है। कल यानी 9 दिसंबर को भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Read Also: सावधान! सर्दियों में क्यों बढ़ जाते है डिप्रेशन के मामले ? हेल्थ एक्सपर्ट ने कही ये बात

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, प्रदेश में तेज हवाओं के कारण पिछले 3 दिनों के दौरान तापमान में 3-4°C की प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ 8-9 दिसंबर को देश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। जिसकी वजह से पूर्वांचल समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुग्राम में 11वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डिसेबिलिटी एवं राष्‍ट्रीय एबिलिम्पिक्स प्रतियोगिता को किया संबोधित

मौसम (Weather) विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज होने वाली हल्की बारिश के प्रभाव की वजह से  9 दिसंबर तक अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 10 दिसंबर की सुबह से प्रदेशभर के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट के साथ ही घने कोहरे होने की संभावना जताई जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *