CBI ने CBSE के चार अधिकारियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

दिल्ली। (रिपोर्ट- दिवांशु मल्होत्रा) सीबीआई ने सीबीएसई के चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, आरोप ये हैं कि साल 2012 से 2014 के बीच दो लोगों की फर्जी तरीके से सीबीएसई में ज्वाइनिंग करवाई गई थी।

आपको बता दें, सीबीएसई में दो लोगों की फर्जी ज्वाइनिंग कराने के आरोप में सीबीआई ने सीबीएसई के चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने इस पूरे मामले में सीबीएसई के तत्कालीन जॉइंट सेक्रेट्री एसपी राणा, सीबीएसई की असिस्टेंट सेक्रेट्री बबिता रानी, सीबीएसई की असिस्टेंट सेक्रेट्री शिखा तोमर और सीबीएसई की असिस्टेंट प्रोग्रामर रुचि तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

दरअसल, सीबीएसई के तत्कालीन ज्वाइंट सेक्रेट्री एसपी राणा ने दो लोगों को फर्जी तरीके से भर्ती किया जिसमें बबीता रानी को असिस्टेंट सेक्रेट्री और शिखा तोमर को भी असिस्टेंट सेक्रेट्री के पद पर तैनात किया गया। यह दोनों जाट हैं और इन दोनों को ओबीसी कोटे के तहत भर्ती किया गया। इन दोनों को भर्ती प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया गया था, बताया यह भी जा रहा है की शिखा तोमर एसपी राणा के भाई की बहू हैं जिसको असिस्टेंट सेक्रेट्री के पद पर भर्ती किया गया और शिखा का एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट भी फर्जी जमा किया गया है। जांच में पता चला है कि उस वक्त जाट कम्युनिटी ओबीसी कोटे के तहत नहीं आती थी लेकिन फिर भी इन दोनों की भर्ती कोटे के तहत की गई। फिलहाल सीबीआई अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.