Sushant Singh Rajput मामले की CBI करेगी जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। अब केंद्र ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है।

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि उन्होंने सुशांत केस की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी है। अब इस केस की सीबीआई जांच करेगी। आपको बता दें, लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग हो रही थी।

इस दौरान कोर्ट ने कहा कि अभिनेता की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसके बावजूद कि मुंबई पुलिस की पेशेवर प्रतिष्ठा अच्छी है, बिहार पुलिस ऑफिसर को क्वारंटाइन करने से अच्छा संदेश नहीं गया है।

इसके बाद रिया के वकील ने अपनी दलीलें रखीं और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्या करेगी, क्या नहीं, यह इस याचिका का विषय नहीं है। हमने याचिका गैरकानूनी तरीके से पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए दायर की है। हमारी यह मांग है कि बिहार पुलिस को जांच से रोक दिया जाए, रिया की गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में लिखा है कि रिया की तरफ से दाखिल ट्रांसफर याचिका पर सभी पक्ष 3 दिन में जवाब दाखिल करें। महाराष्ट्र सरकार अब तक की गई जांच की रिपोर्ट भी पेश करे। मामले की अगले हफ्ते सुनवाई की जाएगी। रिया को गिरफ्तारी से राहत की मांग पर कोर्ट ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत हो गई, उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। सुशांत की मौत के बाद से हर कोई सीबीआई जांच की मांग कर रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *