CDS General Bipin Rawat: श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग, श्मशान भूमि की ओर अंतिम यात्रा शुरू

नई दिल्ली: सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों का बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। जनरल रावत, मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर लिद्दर के शवों की ही पहचान हो पाई है, इसलिए आज इन तीनों का ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीडीएस जनरल रावत की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है और शाम 4 बजे बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रिगेडियर एस.एस. लिद्दर का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर पर हुआ। सीडीएस जनरल रावत को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तिरंगा लेकर निकला लोगों का हुजूम।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ है। इकट्ठा हुए लोगों ने बिपिन रावत को याद करते हुए नारे भी लगाए। यह नारे थे- जब तक सूरज-चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *