आलू की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने किया ये फैसला

देश में आलू की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख टन आलू आयात करने का फैसला किया है। सरकार बिना लाइसेंस के भूटान से 30,000 टन आलू का आयात करेगी।

 

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार आलू की कीमतों को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आलू पर आयात शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। अब, अगले साल 31 जनवरी तक 10 लाख आयात शुल्क पर 10 लाख मीट्रिक टन आलू का कोटा आयात किया जाएगा।

 

केंद्र ने दीवाली से पहले 25,000 टन प्याज आयात करने की भी योजना बनाई है। यह 7,000 टन प्याज के अलावा होगा जो NAFED ने पहले ही निजी आयातकों के माध्यम से खरीद लिया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *