Gautam Adani के लिए आज बड़ा दिन,कुछ देर में आएगा सुप्रीम फैसला, शेयरों पर दिखेगा असर?

भारतीय अरबपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी  के लिए आज बुधवार का दिन काफी अहम है. दरअसल, महज कुछ घंटे आज का दिन अडानी और हिंडनबर्ग मामले  को लेकर सुप्रीम कोर्ट  सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगी. इसका सीधा असर शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर दिखेगा. बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में जब कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था, उसके बाद से Adani Stocks में जोरदार तेजी का दौर देखने को मिला था. ज

नवरी का महीना ग्रुप के लिए यादगार

अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप पर ठीक लगभग एक साल पहले 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग बम फूटा था और इस शॉर्ट सेलर फर्म की ओर से जारी की गई एक रिसर्च रिपोर्ट के चलते दुनिया के उस समय टॉप-3 अमीरों में शामिल गौतम अडानी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. अब एक साल बाद जनवरी के महीने में ही इस मामले पर सुप्रीम फैसला आने वाला है. इस फैसले पर ना केवल अडानी, बल्कि उनकी कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की निगाहें भी टिकी हुई हैं.

Read also – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा: प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर भरोसा दिखाना होगा

गौतम अडानी के पक्ष में दिए थे संकेत इससे पहले 24 नवंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई करते हुए जब फैसला सुरक्षित रक्षा था, तो इस दौरान अदालत ने मार्केट रेग्युलेटर सेबी  की जांच और एक्सपर्ट कमिटी की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों को दरकिनार कर दिया था. इसके साथ ही Supreme Court ने साफ शब्दों में कहा था कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट कोई आखिरी सत्य नहीं माना जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे कि सेबी पर संदेह किया जाए. हम बिना ठोस आधार के सेबी पर अविश्वास नहीं कर सकते.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *