Chandigarh: पावर विभाग की संसदीय समिति बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही ये बात

Chandigarh:

Chandigarh: चंडीगढ़ में आयोजित पावर विभाग की संसदीय समिति की बैठक के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में बिजली की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।Chandigarh:

Read Also: तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, नई पार्टी के गठन पर बीजेपी नेता के. अन्नामलाई बोले- इंतजार करें…

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की मांग और आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। पावर सप्लाई और बढ़ती बिजली मांग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई।इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग और गैस की जगह इंडक्शन आधारित उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।Chandigarh:

Read Also:  देवप्रयाग में टैक्सी के अलकनंदा में गिरने से दो की मौत, राहत और बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ 

खट्टर ने कहा कि बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न राज्यों में बिजली की स्थिति अलग-अलग है, लेकिन केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *