Uttarakhand: 30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, धामी सरकार ने पूरी की तैयारी

Char Dham Yatra News: 30 अप्रैल से शुरु होने वाली चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में हाल ही में 7 बैसांचों ने रथों में यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है और आने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो इस बात पर जोर दिया गया है। 30 अप्रैल को गंगोत्री  और यमनोत्री के कपाट खोले जाएंगे. वहीं 2 मई को केदारनाथ और तो 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे. हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

Read Also: स्कूल वैन में मासूम के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार, अभिभावकों ने किया स्कूल के बाहर प्रदर्शन

पुलिस ने तैयारी की पूरी- जैसे -जैसे पवित्र चार धाम यात्रा नजदीक आ रही है, हरिद्वार में तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। पवित्र शहर हजारों तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है जो इस खास धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे।चार धाम यात्रा सबसे पवित्र हिंदू तीर्थयात्राओं में से एक है।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु उत्तराखंड के चार पवित्र मंदिरों – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं।पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Read Also: रामगढ़ में नकली शराब का भंडाफोड़, 360 बोतल अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

2  मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट- चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं के पंजीकरण का आंकड़ा 17 लाख पहुंचने के बीच उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को आनॅलाइन पंजीकरण की सीमा बढ़ाकर 75 फीसदी करने और प्रत्येक धाम के यात्रा मार्ग में और पंजीकरण काउंटर खोले जाने का फैसला लिया। अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी।वहीं केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *