Charkhi Dadri : सिविल अस्पताल बना लड़ाई का अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे

Charkhi Dadri :

Charkhi Dadri : चरखी दादरी का सिविल अस्पताल अब लड़ाई का अखाड़ा बन गया। अस्पताल में रविवार देर रात 2 गुटों के बीच जमकर लात-घूसे चले। यहां तक कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी नहीं बक्शा, उसे भी थप्पड़ मारे गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद जहां देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी भी नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे। सोमवार को कार्यवाहक CMO  डा. राजवेंद्र मलिक की अध्यक्षता में डॉक्टरों ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर मामले में SP को पत्र लिखते हुए ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं वारदात में अस्पताल का एंबुलेंस ड्राइवर के शामिल होने पर जांच कमेटी बनाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: ICC Champions Trophy 2025: ICC के मिनी वर्ल्ड कप में भारत पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा

बता दें कि रविवार देर रात इमरजेंसी कक्ष के बाहर गांव खेड़ी सनवाल से झगड़े में घायल एक युवक को लेकर उसके परिजन व परिचित पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष भी वहां आ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले का लाइव वीडियो अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बनाते हुए CMO को अवगत करवाया। वारदात के समय पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप के साथ भी मारपीट की गई।

Read Also:   भगदड़ के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद

इसके साथ ही कार्यवाहक CMO डॉ. राजवेंद्र मलिक ने बताया कि अस्पताल में देर रात हुई वारदात के बाद सोमवार को चिकित्सकों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर चर्चा की और घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मारपीट में जो एंबुलेंस चालक शामिल रहा है, उसके खिलाफ भी कमेटी बनाकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं बताया कि घटना के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी नशे में थे, जिस बारे एसपी अर्श वर्मा से फोन पर बात करके पत्र भी लिखा गया है।

NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *