चोरों का आतंक: चोरो ने बड़े शातिर तरीके से की चोरी,सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

(दीपा पाल) – Crime News- देश में चोरों का आतंक आये दिन  बढ़ता जा रहा हैं। हर दिन कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती हैं। ऐसा लगता हैं जैसे इन चोरों को ना तो पुलिस का खौफ हैं ना ही किसी और का।और अपनी वारदात को बेखौफ अंजाम देते हैं। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक 3 में एक दिन में ही चोरी की दो वारदातें हुई जो सीसीटीवी में कैद हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…Crime News

पहली वारदात में एक युवक दिनदहाडे एक इलेक्ट्रिकल शॉप में घुसकर दुकान के गले से पैसे चुरा कर भाग गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना कुलेसरा गांव के मुख्य मार्ग पर खड़ी एक कार को कार से आए दो चोरो ने ताला तोड कर चोरी कर ले गया। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस  घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं……Crime News

Read also – डिलीवरी के दौरान क्यों हुई गर्भवती की मौत,परिजनों का हंगामा,स्टाफ की जमकर पिटाई

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात में एक युवक इलेक्ट्रिकल शॉप के मालिक की नजरों से बच कर दुकान में घुसता है और गले से पैसे निकालकर फरार हो जाता है। यह दुकान फौजी इलेक्ट्रिकल के नाम से इमरान चलाते हैं. इमरान बताते हैं कि वह किसी काम से थोड़ी देर के लिए दुकान से गए थे, इसी दौरान चोर ने उनके गले को साफ कर दिया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर और चोरी करने की वारदात दोनों कैद हुई है।

दूसरी घटना कुलेसरा गांव के मुख्य मार्ग पर खड़ी एक कार को चोर ने ताला तोड कर चोरी कर ले गया. कार के मालिक गुलजार खान ने बताया कि उन्होने अपनी हुंडई कार जहां ढक करके रखी हुई थी। रातको अज्ञात चोर ने कार को चोरी कर लिया। यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें साफ दिखा जा एक कार उतर कर एक चोर पहले ताला तोड बैठ जाता है।दूसरा गाड़ी पर लगे कवर को हटाता है, फिर गाड़ी में बैठ कर दोनो गाड़ी को लेकर फरार हो जाते है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार मालिक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है…Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *