भारत में फेल हुआ दुनिया भर में पास हुआ ChatGPT! क्या थी वजह?

What is chat gpt, भारत में फेल हुआ दुनिया भर में पास हुआ ChatGPT! क्या थी ...

अमन पांडेय : ChatGPT पिछले कुछ महीनों से चर्चा में बना हुआ है। दुनियाभर में लोग इसे यूज कर रहे हैं और इसके दीवाने होते जा रहे हैं। खासकर इसके जवाब देने के अंदाज से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। इस AI चैटबॉट ने दुनियाभर के कई बड़े बड़े एग्जाम्स क्लियर कर लिए हैं और लगातार सीखता जा रहा है।
Open AI ने इसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था और तब से इसने दुनिया की कई कठिन परीक्षाओं को पास कर लिया है। अमेरिका में तो ChatGPT ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम क्लियर कर लिया।

दुनियाभर में पास, भारत में फेल
इतना ही नहीं चैटबॉट ने US मेडिकल एग्जाम में ज्यादातर स्टूडेंट्स से बेहतर स्कोर किया है। साथ ही ChatGPT ने Google कोडिंग इंटरव्यू लेवल 3 को भी क्लियर कर लिया। ChatGPT की बढ़ती पॉपुलैरिटी और स्टूडेंट्स के यूज को देखते  को देखते हुए इसे न्यूयॉर्क के स्कूलों में ब्लॉक कर दिया गया। बच्चे इसकी मदद से अपने होमवर्क कर रहे थे। दुनियाभर की परीक्षाओं में अपना झंडा बुलंद कर चुका, ChatGPT भारत में फेल हो गया है। दरअसल, AI चैटबॉट UPSC के इंडियन सिविल सर्विसेज एग्जाम में फेल हो गया है, जिसे दुनियाभर की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

नहीं दे पाया सवालों का जवाब
एनालिटिक्स इंडिया मैगजीन ने ChatGPT से UPSC से जुड़े सवाल किए हैं जिसमें ये फेल हो गया है। मैगजीन ने UPSC Prelims 2022 के पहले पेपर के 100 सवाल पूछे,100 सवालों में से ChatGPT सिर्फ 54 के जवाब ही दे पाया है। साल 2021 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 87.54 परसेंट थी। इस हिसाब से ChatGPT यूपीएससी का एग्जाम क्लियर नहीं कर पाता।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *