Business & Economy:’अमेजन नाउ’ का अब 100 शहरों में होगा विस्तार

Business & Economy:

Business & Economy: ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सेवा ‘अमेजन नाउ’ का भारत के 100 शहरों तक विस्तार करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने हालांकि इस विस्तार को पूरा करने के लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई है। ‘अमेजन नाउ’ सेवा वर्तमान में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध है। कंपनी ने बयान में कहा कि वे अपनी विशेष पूर्ति अवसंरचना को बढ़ाएगी और त्वरित वाणिज्य की अपनी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए एक हजार से ज्यादा सूक्ष्म पूर्ति केंद्रों तक विस्तार करेगा। ये विस्तार योजना अमेजन इंडिया द्वारा पिछले सप्ताह घोषित 2,800 करोड़ रुपये (करीब 30 करोड़ डॉलर) के निवेश का हिस्सा है।Business & Economy

Read Also-Bengal Election: बंगाल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, शाम 5 बजे बंगाल में थम जाएगा चुनावी शोर

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा, ‘‘हमने अपने विस्तार की योजना को और तेज कर दिया है और एक हजार से ज्यादा ‘माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर’ के नेटवर्क के जरिये अमेजन नाउ को 100 शहरों तक पहुंचाएंगे।’’उन्होंने कहा कि इस विस्तार से 16 हजार से ज्यादा किसानों को भी अमेजन की प्रौद्योगिकी और संचालन का उपयोग कर अपने ताजे उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचने का अवसर मिलेगा। बयान के अनुसार, ‘अमेजन नाउ’ का विस्तार पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूर, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मैंगलुरु और विशाखापत्तनम सहित कई अन्य शहरों में किया जाएगा।Business & Economy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *