Chennai: तमिलनाडु में एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच, दिल्ली में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के बावजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मताबिक दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हुए।
READ ALSO- Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बड़ी संख्या में छात्र करीब एक लाख से 1.5 लाख तक क्यूआर कोड के माध्यम से इस कार्यक्रम से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़ने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।उन्होंने बताया कि इस सत्र में मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा व्यवस्था, नीट से जुड़ी शिकायतों, शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
READ ALSO- President Murmu से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले, ‘वोट चोरी के सबूत हमारे पास हैं’
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और उनकी बातों को प्राथमिकता देने के लिए आयोजकों ने कड़े नियम लागू किए हैं।फिलहाल कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। राहुल गांधी शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी मुलाकात करेंगे।
चेन्नई में कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए बहुत कम समय में जबरदस्त उत्साह और प्रतिक्रिया देखने को मिली है और एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
