CJP Protests: देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश चले जाएं- संजय राउत का बयान

CJP Protests: दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और शहर भर में लगभग 25,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 45 मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने पर पाबंदियां लगाई गई हैं। साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।CJP Protests

READ ALSO- Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह

आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी का विरोध जारी है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा- क्या बीजेपी ने दिल्ली में रॉलेट एक्ट लागू कर दिया है? देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चले जाएं। CJP Protests

READ ALSO- Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह

दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने इसके लिए अपर्याप्त सूचना और पिछले प्रदर्शन के दौरान नियमों के पालन को लेकर चिंताओं का हवाला दिया था। इसके बाद सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम किए गए।CJP Protests

रद्द की गई ट्रेनों में वे यात्री ट्रेनें शामिल हैं जो नौ अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होने वाली थीं और वे ट्रेनें भी जो 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली थीं।CJP Protests

इन दो स्टेशनों से अपनी-अपनी मंज़िल के लिए रवाना होने वाली ट्रेनों और लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है, जिससे रद्द की गई ट्रेनों की कुल संख्या 250 से ज़्यादा हो गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *