Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने छठी लिस्ट जारी कर पांच उम्मीदवारों का किया ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: देश में सात चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी दलों के द्वारा अपने उम्मीदवारों का ऐलान एक के बाद एक लगातार जारी है। इसी क्रम में आज होली के दिन कांग्रेस ने छठी लिस्ट जारी कर पांच और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Lok Sabha Elections 2024 के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी होने की जानकारी देते हुए पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट किया गया कि “कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की छठवीं लिस्ट।”

Read Also: उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक : PM मोदी

कांग्रेस ने छठी लिस्ट में जिन पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है उसमें राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से रामचंद्र चौधरी, राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से सुदर्शन रावत, राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से डॉ. दामोदर गुर्जर, राजस्थान के कोटा से प्रहलाद गुंजल और तमिलनाडु के तिरूनेलवेली लोकसभा सीट से एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *