सरगुजा में 8वीं कक्षा की छात्रा ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक प्राइवेट स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। इसी महीने की शुरूआत में शहर में इसी स्कूल की छठी कक्षा की एक और छात्रा ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के गांधीनगर थाना इलाके में बन रहे एक मकान से पुलिस ने रविवार रात को आठवीं कक्षा की छात्रा का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को छात्रा का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को रवाना किया गया।पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को हादसे की जगह से कोई पत्र (सुसाइड नोट) नहीं मिला है।पुलिस को आशंका है कि छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Read also – अमेठी पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा- खरगे और राहुल गांधी ने BJP पर बोला जोरदार हमला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की छह तारीख को सरगुजा के मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में इसी स्कूल की छठी कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी।छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद किया गया था जिसमें उसने शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया था। जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में स्कूल की शिक्षिका मर्सी को गिरफ्तार कर लिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *