मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा सचिवालय तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीडियाकर्मियों का भी किया आभार व्यक्त

अनिल कुमार – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 20 फरवरी से आरम्भ हुए बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा सदन की कार्यवाही में सार्थक सहयोग देने के लिए सभी विधायकों, विधानसभा सचिवालय तथा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 20 फरवरी से आरम्भ हुए बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा सदन की कार्यवाही में सार्थक सहयोग देने के लिए सभी विधायकों, विधानसभा सचिवालय तथा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है।

विधानसभा सत्र की समाप्ति पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा की कुल 8 सिटिंग हुई और 45 घण्टे तक सभी विधायकों ने अपने-अपने हलके की समस्याओं, मांगों, सुझावों को रखा। इससे पहले भी बजट से पूर्व विधायकों व अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे थे। उन्होंने कहा कि 700 सुझावों में से 68 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। अब पहली अप्रैल से नये वित्त वर्ष की शुरुआत होगी और बजट में घोषित नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

Read also:- दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.7 रही तीव्रता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का यह 9वां बजट है और जिसमें से चार बजट उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 के बाद वर्ष 2023-24 का बजट सब बजटों पर भारी पड़ता है और यह हरियाणा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *