दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.7 रही तीव्रता

अजय पाल –  दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी रिक्टर पैमाने की तीव्रता 2.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र दिल्ली से पांच किलोमीटर गहराई में बताया गया। दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाको में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। आपको बता दें 21 मार्च 2023 मंगलवार रात्रि में लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर तीव्रता 6.6 मापी गई थी।

भूकंप के केंद्र जमीन से 156 किलोमीटर गहराई में अफगानिस्तान का फायजाबाद था। इमारतों के हिलने के कारण आनन फानन में लोग दहशत के कारण घरों से बाहर निकल आए थे। भारत के कई शहरो में महसूस किए भूकंप के झटके जिसमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पंजाब का मोगा शहर उत्तर प्रदेश, सहारनपुर, मुरादाबाद. शामली,नोएडा,गाजियाबाद, वजयपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही ज्यादातर लोग बुरी तरह से घबरा जाते हैं घबराहट के कारण लोग उचित निर्णय नहीं कर पाते है।

Read also:- प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता

भूकंप के दौरान कुछ सावधानियां बरतकर अपना और दूसरों का कैसे करें बचाव

  • भूकंप के झटके महसूस होते ही घर से बाहर निकलकर खुले स्थान पर चले जाएं ।
  • अगर घर से बाहर निकलने में समय लगता है तब आप कमरे के कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं।
  • घर के बाहर निकलकर आप कभी भी बिजली, टेलीफोन के खंभे या पेड़-पौधों के आस पास न खड़े हों ।
  • भूकंप के झटके महसूस होते ही टीवी, फ्रिज, जैसे बिजली के उपकरणों को प्लग सेनिकाल दें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *