मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेयरी क्षेत्र एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में 5 बड़ी घोषणाएं की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेयरी क्षेत्र एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में 5 बड़ी घोषणाएं की हैं। हरियाणा के विकास और प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है। विकसित भारत-विकसित हरियाणा के विजन के साथ प्रदेश की नायब सरकार दिन-रात काम रही है।

आपको बता दें, डेयरी क्षेत्र एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि, “वीटा को दूध उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला सीएम पैक्स (CMPACS) दोनों को ₹10 प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि की प्रदान जाएगी। गांवों में पंचायत भूमि पर ‘सांझी डेयरी’ स्थापित की जाएगी। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य के पशुओं के लिए आधुनिक सामुदायिक डेयरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे महिलाओं को पशुपालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।”

Read Also: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के अधिकारियों से कहा- आम लोगों के हित के लिए काम करें

उन्होंने कहा कि, “हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला सीएम पैक्स की सदस्य महिलाओं को दुग्ध पशु खरीदने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) को दूध आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की भी घोषणा की है। ग्रीष्मकाल में प्रोत्साहन राशि ₹5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹7 प्रति लीटर तथा शीतकाल में ₹3 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर होगी।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “राज्य सरकार किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाने, डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा को डेयरी विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *