चंडीगढ़(अनिल कुमार): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 27 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के सुचारू ढंग, निष्पक्ष व नकल रहित करवाने के उदेश्य से राज्यभर में विशेष प्रबंध किए गए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जिला उपायुक्तों को प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के निकट भीड़ भाड़ को रोकने और नकल पर अंकुश लगाने के लिए सभी केंद्रों के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 लागू करने के निर्देश दिए। परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक प्रदेशभर में 1476 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
मुख्य सचिव ने परीक्षाओं के संचालन के दौरान कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधिक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों की चारदीवारी और क्लास रूम की खिड़कियों की मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगी बंद, परीक्षा केंद्रों के अंदर मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पर्याप्त पुलिस व्यवस्था तैनात की जाए। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के अंदर मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
नकल व अन्य अनियमितताओं पर अंकुश के लिए 302 उड़न दस्ते नियुक्त
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले उम्मीदवारों का प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल और अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए करीब 302 उड़न दस्ते नियुक्त किए गए हैं।
Read also: पीएम मोदी ने कहा मै इनका फैन हूं इनके वीडियो हमेशा देखता हूं जानिए है कौन
बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में कंट्रोल रूम तथा जिला स्तर पर 6 कंट्रोल रूम होंगे स्थापित
बैठक में बताया गया कि गत वर्ष की भांति विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में नियंत्रण कक्ष तथा जिला स्तर पर 6 नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड कंट्रोल रूम के जरिए कड़ी निगरानी रखेगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

