दिल्ली से हिमाचल तक बरसेंगे बादल, इन इलाकों में ओलों की संभावना !

Aaj ka mausam, दिल्ली से हिमाचल तक बरसेंगे बादल, इन इलाकों में ओलों की....

देश इन दिनों बिन मौसम के बरशात झेल रहा है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के तमाम राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 24 मार्च को तमाम राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसी के साथ, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में 25 मार्च से बारिश का दौर जारी हो सकता है। 25 से 27 मार्च तक इन राज्यों में बारिश हो सकती है।                Aaj ka mausam

दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। 25 और 26 मार्च की बात करें तो नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

Read also:-बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दकी, याचिका वापस लेने के लिए की……

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया जा सकता है। आज लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, दोपहर के वक्त लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अगर 25 मार्च की बात करें तो लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही, ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Aaj ka mausam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *