CM ममता ने राज्यपाल से मुर्शिदाबाद का दौरा टालने की अपील की, कहा- हालात सामान्य होने…

CM Mamata :

CM Mamata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यपाल सी वी आनंद बोस से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के प्रस्तावित दौरे को टालने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और विश्वास बहाली के उपाय किए जा रहे हैं।ममता बनर्जी का ये बयान उन खबरों को लेकर आया है, जिसमें कहा गया था कि राज्यपाल बोस सांप्रदायिक हिंसा के बाद जमीनी हालात का आकलन करने के लिए मुर्शिदाबाद जाने की योजना बना रहे हैं।राज्यपाल के शुक्रवार को मुर्शिदाबाद दौरे पर जाने की खबर है।

Read also-भोपाल के केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से GPS ट्रैकर लगाकर 6 गिद्धों को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया

ममता बनर्जी, मुख्यमंंत्री, पश्चिम बंगाल: मैं गैर-स्थानीय लोगों से अपील करूंगी कि वे अभी मुर्शिदाबाद न जाएं। मैं राज्यपाल से अपील करूंगी कि वे कुछ और दिन प्रतीक्षा करें, क्योंकि विश्वास बहाली के उपाय चल रहे हैं। स्थिति सामान्य हो रही है।”

Read also-स्मृति मंधाना महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी बनीं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *