गुजरात: कच्छ में ड्रोन विस्फोट, लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई

#Gujarat, #Kutch, #DroneExplosion, #SafetyFirst, #StayHome, #EmergencyAlert, #PublicSafety, #CrisisManagement, #CommunitySupport, #LocalNews,

Gujarat News: गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार सुबह ड्रोन से हमला हुआ।कच्छ के आदिपुर इलाके में ड्रोन में विस्फोट हुआ।फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय अधिकारियों ने ड्रोन के टुकड़ों की जांच शुरू कर दी।टुकड़ों को स्थानीय फोरेंसिक लैब में जांच के लिए ले जाया गया है...Gujarat News

Read also- पाकिस्तान से तनाव के बीच खिलाड़ियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेल मंत्रालय को IPL ने कहा शुक्रिया

गुजरात के कच्छ में प्रशासन ने शनिवार को एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के मद्देनजर घर के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने को कहा है।पाकिस्तान की ओर से किसी भी आक्रामक हरकत को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर भुज, नलिया, नखतराना और गांधीधाम कस्बों समेत कच्छ के कई हिस्सों में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Read also- मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान, CM उमर अब्दुल्ला ने किया ऐलान

चश्मदीद मनीष असनानी ने कहा कि बहुत बड़ा धमाका हुआ, मेरे को लगा बम फटा है बहुत। धरती पूरी हिल गई। हमने देखा तो बहुत धुआं निकल रहा था अंदर से तो पांच छह, सात जने आए, हम सब अंदर गए देखने। पूरा हमने देखा वीडियो निकाला है उधर और पूरी आग लग रही थी, पार्ट सब गिरे हुए थे आस-पास में। किसी को जान हानी नहीं, किसी को नुकसान नहीं हुआ। जंगल के बीच में गिरा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *