तमिलनाडु कैबिनेट ने तमिलनाडु अंतरिक्ष औद्योगिक नीति 2024 को दी मंजूरी

Tamil Nadu News:

Tamil Nadu News: तमिलनाडु कैबिनेट ने तमिलनाडु अंतरिक्ष औद्योगिक नीति 2024 को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य 10 सालों में लगभग 10,000 लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं पैदा करना है और निवेशकों को कई तरह के प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने कहा कि राज्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है और स्थानीय कंपनियां पहले से ही एलन मस्क की स्पेसएक्स जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों के बराबर प्रगति कर रही हैं।

Read also-CM ममता ने राज्यपाल से मुर्शिदाबाद का दौरा टालने की अपील की, कहा- हालात सामान्य होने…

राजा ने कहा कि राज्य सरकार ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के लिए एक विशेष पैकेज तैयार किया है।उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में स्पेस बे बनाए जाएंगे। हम इन स्पेस बे में निवेश करने वाली कंपनियों को और ज्यादा सहायता देंगे।”इस क्षेत्र में रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़े कदम के रूप में, नीति प्रगतिशील वेतन-आधारित प्रोत्साहन प्रदान करती है – पहले वर्ष में 30फीसदी, दूसरे वर्ष में 20फीसदी और तीसरे वर्ष में 10फीसदी।

Read also-भोपाल के केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से GPS ट्रैकर लगाकर 6 गिद्धों को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया

टीआरबी राजा, उद्योग मंत्री: हम सोचते रहे हैं कि एलन मस्क की स्पेसएक्स सिर्फ़ अंतरिक्ष के क्षेत्र में ही बढ़िया काम कर रही है। लेकिन चेन्नई में भी कंपनियां इस क्षेत्र में बढ़िया काम कर रही हैं। हमने अंतरिक्ष की दौड़ में उन्हें बढ़ावा देने के लिए ये नीति बनाई है, खास तौर पर स्टार्टअप्स को। हमने 300 करोड़ रुपए से ज़्यादा के निवेश के लिए एक विशेष पैकेज बनाया है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में स्पेस बे बनाए जाएंगे। हम उन कंपनियों को ज़्यादा सहायता देंगे जो इन स्पेस बे में निवेश कर रही हैं। इस नीति में कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले वेतन में पहले साल 30 प्रतिशत, दूसरे साल 20 प्रतिशत और तीसरे साल 10 प्रतिशत की प्रोत्साहन राशि देने का भी वादा किया गया है। स्पेस टेक क्षेत्र में सफलता पाने के इच्छुक युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन घोषणा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *