CM ममता बनर्जी ने किया 48 वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन

CM Mamata Banerjee:

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को 48वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।उनके साथ भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन भी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले की मुख्य थीम देश जर्मनी है। कोलकाता के साल्ट लेक सिटी में आयोजित किया जा रहा ये पुस्तक मेला नौ फरवरी तक चलेगा।उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुस्तक मेला को पुस्तक प्रेमियों के लिए गर्व का लम्हा बताया।

Read also-Kerala Politics: केरल में मचा सियासी बवाल, प्रियंका गांधी को काले झंडे दिखाने पर बिफरे वीडी सतीशन

पुस्तक मेला के आयोजक 29 जनवरी को पुस्तक मेला मैदान पर ‘थीम देश जर्मनी दिवस’ के रूप में मनाएंगे। इसमें यूरोपीय देश के साहित्यकारों, कलाकारों और चित्रकारों की एक टीम शामिल होगी।इस बार पिछले सालों की तरह अंग्रेजी भाषा के प्रकाशकों के लिए कोई हैंगर (हॉल) नहीं हैं और अंग्रेजी भाषा के सभी प्रशासकों के लिए एक तय ‘प्रीमियर क्षेत्र’ है।हालांकि, व्यक्तिगत प्रकाशनों और राज्य/केंद्रीय संगठनों के लिए भी स्टॉल हैं। इस साल मेले में करीब 1,000 स्टॉल लगेंगे।

Read also-National Games: उत्तराखंड में हुआ 38वें राष्ट्रीय खेल का ‘शंखनाद, लक्ष्य सेन ने PM को सौंपी खेल मशाल

पेंगुइन रैंडम हाउस, हार्पर कॉलिन्स, हैचेट, ब्लूम्सबरी, रूपा, पैन मैकमिलन, ओरिएंट ब्लैकस्वान, पैरागॉन, पियर्सन, वेस्टलैंड जैसे सभी प्रमुख पब्लिशिंग हाउस के अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला 2025 में अपने-अपने मंडप होंगे।अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ईरान, रूस, स्पेन, अर्जेंटीना, ग्वाटेमाला, पेरू, कोस्टा रिका, ईरान और दूसरे लैटिन अमेरिकी देश इस पुस्तक मेला में हिस्सा ले रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *