Delhi Election: दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के घर से बाहर निकले CM मान, चेहरे पर दिखी मायूसी

Delhi Election News:

Delhi Election News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार से आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है।सुबह से नतीजों पर नजर बनाए हुए आम आदमी पार्टी के नेता अब निराश होकर लौटने लगे हैं।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह से ही केजरीवाल के घर पर थे लेकिन अब पार्टी की हार के बाद भगवंत मान पंजाब के लिए निकल गए हैं। पार्टी की हार की मायूसी उनके चेहरे पर झलक रही थी।इन चुनावों में केवल आम आदमी पार्टी की हार ही नहीं हुई है, पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए।

Read also-दिल्ली चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस ने स्वीकार किया जनादेश, APP पर लगाया ये गंभीर आरोप

बीजेपी मुख्यालय पर जश्न मनाया गया- दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पर जश्न का सिलसिला शुरू हो गया है।ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाच रहे हैं।1998 के बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी 2025 में हुई है जिससे कार्यकर्ता बहुत खुश हैं और जश्न में डूब गए हैं।यह स्पष्ट हो जाने के बाद कि भगवा पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप पर बाजी पलट दी है, उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी मुख्यालय पर जमा हो गए।चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 37 सीट जीत चुकी है और 11 पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 17 सीट जीत गई है पांच पर आगे चल रही है। आज शाम प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

Read also-Delhi Election: बीजेपी की जीत से गदगद हुए CM नायब सिंह सैनी, दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान

गृह मंत्री ने दिया बड़ा बयान-  दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराकर बीजेपी के क्लीन स्वीप के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया।
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… ये अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है।वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने चार हजार से अधित वोटों से हराया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *