दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की करारी हार, गृह मंत्री बोले- ये अहंकार और अराजकता की हार

Amit Shah News:

Amit Shah News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराकर बीजेपी के क्लीन स्वीप के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया।अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… ये अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है।वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने चार हजार से अधित वोटों से हराया।

Read also-Delhi Election: दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के घर से बाहर निकले CM मान, चेहरे पर दिखी मायूसी

केजरीवाल ने कही ये बात- 70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP 47 सीट हासिल कर चुकी है. वहीं आम आदमा पार्टी AAP ने 23 सीट हासिल की है. हैरानी की बात तो ये हैं कि सीएम आतिशी को छोड़कर AAP के कई दिग्गज नेताओं को करारी हार मिली है. इस करारी हार में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे नेता शामिल है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव हार के बाद AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहली बार बयान देते हुए दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार किया है. और साथ ही कहा कि हम विनम्रता से जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सर माथे पर है। मैं भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं, दिल्ली की जनता ने जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें बहुमत दिया है, वो उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेंगे।

Read also-दिल्ली चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस ने स्वीकार किया जनादेश, APP पर लगाया ये गंभीर आरोप

पार्टी नेताओं ने मनाया जश्न – दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर दूसरे राज्यों के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हुए।दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार हुई है। एएपी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन सहित पार्टी के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *