CM नायब सैनी ने पंचकूला में किया चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, विपक्ष को भी लिया आड़े हाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसको लेकर CM सैनी ने पंचकूला के परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दोनों हाथ जोड़कर ‘राम-राम’ किया। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार विकसित हरियाणा की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। CM ने यहां मंच पर हुंकार भरते हुए विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया है।

Read Also: पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर VHP ने निकाला विरोध मार्च, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग

आपको बता दें, पंचकूला दौरे पर शनिवार को CM नायब सैनी ने पंचकूला को जोड़ने वाली सड़क व घग्गर नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया। करीब 50 करोड़ रूपये की लागत से घग्घर नदी पर पुल बनाया गया है। पंचकूला और पंजाब के पिरमुछल्ला को जोड़ने वाला डेढ़ किलोमीटर के पुल बनने से 7 किलोमीटर का सफर कम होगा। इसके साथ ही CM सैनी ने पंचकूला सेक्टर 28 और 31 में औषधालय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शक्ति रानी शर्मा, विधानसभा पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही CM ने कहा- पंचकूला के स्लम बस्ती निवासियों को अच्छा मकान मिले, इसके लिए जगह चिह्नित की गई है।

सीएम ने कहा आज 4 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। पंचकूला के नागरिक अस्पताल में 300 बैड लगाए। विकसित भारत को पूरा करने के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। हमने अपने संकल्प पत्र को 19 वादों को पूरा किया। पट्टेदार किसानों को मालिकाना हक दिया। हमारी सरकार ने गरीब परिवार को मालिकाना हक दिया। इस पुल से पंचकूला को विकास की गति मिलेगी। हम स्लम बस्तियों में तेजी से विकास करेंगे।
CM नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर कर लिखा कि, “आज मेरे लिए बहुत ही गौरव का दिन है! चार बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए मैं पंचकूला के परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दोनों हाथ जोड़कर ‘राम-राम’ करता हूँ।

Read Also: मुस्तफाबाद इलाके में ढही बहुमंजिला इमारत, मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा-जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पंचकूला में घग्गर नदी पर बना नवनिर्मित पुल हमारी सरकार की ‘नॉन-स्टॉप विकास’ की इच्छा शक्ति का प्रतीक है, जिसके बनने से जिले के विकास को एक नई गति और एक नई दिशा मिली है। मुझे विश्वास है कि माता मनसा देवी जी और नाडा साहिब जी की छत्रछाया में फल-फूल रही पंचकूला नगरी के विकास में यह परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी तथा लोगों के जीवन को और सरल व सुगम बनाने में यह मील का पत्थर भी साबित होंगी।”

CM नायब सैनी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, “मैंने विपक्ष के लोगों से कई बार पूछा है कि आपके समय में क्या हुआ, जनता को यह बताने का काम करें, अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएं। लेकिन उनके पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। मगर झूठ बोलने के लिए कांग्रेस के पास बहुत कुछ है। लगातार झूठ बोलकर ये लोग जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। परंतु अब इनकी बातों में कोई आने वाला नहीं है। कांग्रेस में पीढ़ियों का भ्रष्टाचार है, काँग्रेस ने नेशनल हेराल्ड के अंदर जो भ्रष्टाचार किए हैं, उसकी जांच भी लंबे समय से चल रही है।

इससे पहले CM सैनी ने शनिवार को हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न जनहितकारी विषयों पर सार्थक चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *