CM नायब सिंह सैनी ने कहा- पंजाब के युवाओं को नारा नहीं, नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए…उन्होंने कहा कि किसी को भी नशे को बढ़ावा देने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि….
News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती से शुरू होने वाली यह यात्रा पंजाब को बचाने की जन यात्रा है। सैनी ने पंजाब सरकार से सीधा सवाल करते हुए कहा कि चार साल बाद भी नशा गांव-गांव तक कैसे पहुंच रहा है, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को सिर्फ नारे नहीं, बल्कि नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए। CM सैनी ने कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जबकि पंजाब में सरकारी नौकरियों के मामले में कई खामियां दिखाई देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में विधायक और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदारों को नौकरी दी गई। सैनी ने पंजाब सरकार से सरकारी नौकरियों को लेकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की और मुख्यमंत्री से नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की।
Read Also: CM सैनी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में हुए शामिल, बोले- नशे के सौदागरों पर होगी सख्त कार्रवाई
CM सैनी ने कहा कि उनकी लड़ाई नशा पीड़ितों से नहीं, बल्कि नशे के सौदागरों से है। उन्होंने कहा कि किसी को भी नशे को बढ़ावा देने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के समय 217 वादे किए गए थे, जिनमें से 70 संकल्प पहले ही साल में पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की बहन-बेटियों को 2,100 रुपये महीना देना शुरू किया गया है। किसानों से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी फसलों की खरीद MSP पर की जाती है और किसानों को 72 घंटे में फसल खरीद की पेमेंट का भुगतान किया जाता है। वहीं, पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2,500 रुपये वृद्धावस्था पेंशन देने का वादा पूरा नहीं हुआ, जबकि हरियाणा में बुजुर्गों को 3,200 रुपये पेंशन दी जा रही है। सैनी ने कहा कि पंजाब में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है।
Read Also: Delhi: घर की छत पर सोलर लगाने का मौका, नहीं देना होगा एडवांस पैसा! आज से आवेदन शुरू
CM ने कहा कि हरियाणा में हर महीने नशे के खिलाफ अभियान आयोजित किए जाते हैं और ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। सैनी ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में अब तक आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 40 लाख लाभार्थियों को 4,500 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। CM ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि युवाओं और समाज के भविष्य से जुड़ा विषय मानकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

