चंडीगढ़ में शनिवार को सिख संगत की ओर से आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित कर उन्होंने कहा- धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व है। Sikh
सिख संगत की ओर से आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर CM नायब सिंह सैनी ने कहा, “धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की धरोहर और यादों को सहेजने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने यमुनानगर मेडिकल कॉलेज और अंबाला पॉलिटेक्निक का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा है। वहीं तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें शुरू की गईं। प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक, सभी गुरुओं ने हमें सेवा, समानता और साहस का मार्ग दिखाया है। Sikh Sikh
Read Also: कुरुक्षेत्र को मिली 28 किलोमीटर लंबे बाईपास की सौगात, CM नायब सिंह सैनी ने जताया आभार
उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के नेतृत्व में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया गया है। हरियाणा में गुरुओं के नाम पर शैक्षणिक संस्थान और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत तीर्थयात्रियों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता मिलती है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र तथा सिरसा से श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेनें भी रवाना की गई हैं। हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के महान सिद्धांतों, आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम करती रहेगी।” Sikh
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
