कुरुक्षेत्र को मिली 28 किलोमीटर लंबे बाईपास की सौगात, CM नायब सिंह सैनी ने जताया आभार

Kurukshetra

कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की मिली सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। ये बाईपास ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड एवं NH-44 को जोड़ता हुआ मथाना (SH-6) पर समाप्त होगा। Kurukshetra

CM नायब सैनी ने कहा है कि, “इस बाईपास से कुरुक्षेत्र के पिपली से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर को जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी। दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार समेत पंजाब व कैथल की ओर यातायात और भी आसान होगा। ब्रह्मसरोवर एवं ज्योतिसर तक पहुंच आसान होने से कुरूक्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश एवं रोजगार को भी नई गति मिलेगी। यह बाईपास केवल एक परियोजना नहीं बल्कि हमारी ट्रिपल इंजन वाली सरकार की विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Read Also: एशियाई खेलों के ट्रायल में विनेश फोगाट की दमदार शुरुआत, पहले मुकाबले में ज्योति को 7.1 से हराया

CM नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर ये जानकारी शेयर कर कहा है कि, “कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की सौगात देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री @nitin_gadkari जी का हरियाणा के सभी परिवारजनों की ओर से हार्दिक आभार। Kurukshetra

ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड एवं NH-44 को जोड़ते हुए मथाना (SH-6) तक बनने वाला यह बाईपास क्षेत्र में यातायात को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से कुरुक्षेत्र शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रियों का समय बचेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।” Kurukshetra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *